Asian Games: पहलवान बजरंग पूनिया ने दिलाया पहला गोल्ड, पदक तालिका में छठे स्थान पर भारत

Asian Games: पहलवान बजरंग पूनिया ने दिलाया पहला गोल्ड, पदक तालिका में छठे स्थान पर भारत
हाईलाइट
  • 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने भारत को कांस्य पदक दिलाया
  • बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के ताकातानी दायची को हराकर जीता गोल्ड
  • महिला हॉकी टीम और महिला कबड्डी टीम ने भी जीत के साथ आगाज किया

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को अपना पहला गोल्ड मिल गया है। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के दायची ताकातानी को हराकर गोल्ड जीता है। रोमांचक मुकाबले में उन्होंने दायची ताकातानी को 11-8 से मात दी है। इससे पहले भारत को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल हुआ है। अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने भारत को यह कांस्य पदक दिलाया है। भारत के नाम अब तक एक गोल्ड और एक ब्रोन्ज है। पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर काबिज है। वहीं चीन 16 मेडल्स के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।

इधर, भारतीय महिला हॉकी टीम और महिला कबड्डी टीम ने भी जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले पूल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 8-0 से रौंद दिया है। वहीं, महिला कबड्डी मुकाबले में भारत की महिला टीम ने 45-12 के बड़े अंतर से जापान को मात देकर एशियन गेम्स में जीत के साथ आगाज किया है।

ASIAN GAMES LIVE RESULTS -

WOMEN HOCKEY MATCH- भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 8-0 से रौंद दिया। भारत की ओर से वंदना कटारिया, उदिता, गुरजीत कौर ने गोल दागे।

WRESTLING- भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के ताकातानी दायची को हराकर गोल्ड जीता।

Volleyball Women"s- साउथ कोरिया ने भारत को 3-0 से हराया।

WRESTLING- भारतीय पहलवान पवन कुमार फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में ब्रोन्ज मेडल के लिए मंगोलिया के इतुमेन ओर्गोदोल से भिड़ेगे।

KABADDI- भारत ने श्रीलंका को 44-28 से हराया।

WRESTLING- भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने मंगोलिया के बतमगनई बतचुलू को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम रेसलिंग में 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। साथ ही भारत के लिए एक रजत पदक भी तय किया।

BADMINTON- भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में पुरुष टीम स्पर्धा में मालदीव्स को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

TENNIS- द्विज शरण और कामरान थांडी की भारतीय जोड़ी ने 18वें एशियाई खेलों में टेनिस की प्रतियोगिता के मिश्रित युगल वर्ग स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

WRESTLING- पिछले एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने अच्छी शुरुआत कर 18वें एशियाई खेलों में रेसलिंग में पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

KABADDI- भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अजय ठाकुर की कप्तानी में अच्छी शुरुआत करते हुए  बांग्लादेश को 50-21 से हराकर पहले मैच में जीत हासिल की।  

WRESTLING- भारतीय पहलवान संदीप तोमर ने तुर्कमेनिस्तान के रुस्तम नज़रोव को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम रिसलिंग में 12-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

WRESTLING- भारत के अनुभवी पहलवान सुशील कुमार 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की 74 किलोग्राम स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में हारे।

Kayaking- भारत की पुरुष और महिला टीम 18वें एशियाई खेलों में नौकायन की डबल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल पहुंची।

BASKETBALL- भारतीय महिला बास्केटबाल टीम को 18वें एशियाई खेलों में ताइवन ने 84-61 के भारी अंतर से हराया।

SHOOTING- भारत की युवा निशानेबाज जोड़ी मनु भाकर और अभिषेक वर्मा रविवार को 18वें एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

SWIMMING- भारतीय तैराक सजन प्रकाश ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

SWIMMING- भारत के 17 वर्षीय तैराक श्रीहरि नटराज ने अच्छी शुरुआत करते हुए रविवार को 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

WUSHU- भारत के अंजुल नामदेव रविवार को 18वें एशियाई खेलों में वुशु प्रतियोगिता में पुरुषों की चांगक्वान स्पर्धा के पदक से चूक गए।
 

SHOOOTING- भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रविवार को 18वें एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है।

SWIMMING- भारतीय पुरुष तैराक सौरभ सांगवेकर ने एशियाई खेलों में रविवार को पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा के हीट-1 में दूसरा स्थान हासिल किया।


भारत आज इन इवेंट्स में दिखाएगा दम

18वें एशियाई खेलों के पहले दिन विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है। (सभी भारतीय समय अनुसार)

 

शूटिंग:

महिला ट्रैप स्पर्धा क्वालिफिकेशन: सुबह 7 बजे : श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर.

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन: सुबह 8 बजे: अपूर्वी चंदेला, रवि कुमार.

पुरुष ट्रैप स्पर्धा: 8 बजे: मानवजीत सिंह संधू, लक्ष्मी.

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन: सुबह 10 बजे: मनु भाकेर, अभिषेक वर्मा.

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल: दोपहर 12 बजे.

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम फाइनल: दोपहर 3:20 बजे.

 

रेसलिंग:

पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा: सुबह 11:40 बजे: सुशील कुमार बनाम एडम बतिरोव (बहरीन).

पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम: दोपहर 12:30 बजे: संदीप तोमर बनाम नजरोव रुस्तम (तुर्कमेनिस्तान).

पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम: दोपहर एक बजे: बजरंग पूनिया बनाम खासनोव सिरोजिद्दीन (उजबेकिस्तान).

पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किलो: दोपहर दो बजे : पवन कुमार बनाम हेंग वूथे (कंबोडिया).

पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किलो: दोपहर 2:30 बजे :मौसम खत्री.

 

स्विमिंग: 

पुरुष: 200 मीटर फ्रीस्टाइल: सौरभ संगवेकर.

पुरुष: 100 मीटर बैकस्ट्रोक: अरविंद मनी.

पुरुष: 200 मीटर बटरफ्लाई: साजन प्रकाश.

पुरुष: 100 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज.

 

बैडमिंटन:

पुरूष टीम प्रतियोगिता: दोपहर एक बजे: भारत बनाम मालदीव.

टेनिस: सुबह नौ बजे से शुरू

पुरुष एकल: प्रजनेश गुनेश्वरन और रामकुमार रामनाथन.

महिला एकल: अंकिता रैना और करमन कौर थांडी.

मिश्रित युगल: दिविज शरण एवं करमन कौर थांडी.

रोहन बोपन्ना एवं अंकिता रैना.

 

बास्केटबॉल:

महिला प्रारंभिक दौर मैच: सुबह 9 बजे: भारत बनाम चीनी ताइपे.

 

हॉकी:

महिला पूल मैच: शाम 6:30 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया.

 

हैंडबॉल:

महिला ग्रुप मैच: दोपहर 3 बजे भारत बनाम चीन.

 

कबड्डी:

महिला ग्रुप मैच: सुबह 8 बजे: भारत बनाम जापान.

पुरुष ग्रुप मैच: दोपहर एक बजे : भारत बनाम बांग्लादेश.

पुरुषों ग्रुप मैच: शाम छह बजे: भारत बनाम श्रीलंका.

 

वुशु:

पुरुष का चांगक्वैन फाइनल: सुबह आठ बजे मयंग्लंबम सूरज सिंह.

महिला ताइजुकान एवं ताइजिजियन: लीमापोकम सानतोम्बी चानू.

महिला सैंडा 52 किग्रा राउंड (अंतिम 16 मुकाबला) : शाम छह बजे: यमनाम सनथोई देवी बनाम इलाहे मानसोरयान समिरौमी (ईरान).

पुरुषों का सैंडा किग्रा राउंड (अंतिम 32 मुकाबला) : संतोष कुमार बनाम लिन थू रेन(म्यांमा).

पुरुषों का सैंडा 70 किग्रा राउंड (अंतिम 16 मुकाबला) : प्रदीप कुमार बनाम मिर्जोडाोरखोन खुर्शेडोजोदा (ताजिकिस्तान).

 

नौकायन:

पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट्स: सुबह आठ बजे: दत्तू बाबन भोकनाल.

पुरुषों की युगल स्कल्स हीट्स: सुबह 7:50 बजे: ओम प्रकाश और स्वर्ण सिंह.

महिला युगल स्कल्स हीट्स: सुबह 9:10 बजे: स्याली राजेंद्र शेलेक और पूजा सांगवान.

पुरुषों की युगल हीट: सुबह 8:30 बजे: मालकीत सिंह और गुरिंदर सिंह.

महिला युगल हीट: सुबह 8:40 बजे: डुंग डुंग संजुक्ता और हरप्रीत कौर.

पुरुषों की लाइटवेट फोर हीट्स: सुबह 10 बजे: भोपाल सिंह, प्रणय गणेश नौकरकर, तेजश शिंदे, जगवीर सिंह.

 

सेपकटेकरा:

पुरुष रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया.

महिला रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम दक्षिण कोरिया.

 

ताइक्वांडो: 

महिला टीम पूमसेई (अंतिम 16 मुकाबला): भारत बनाम थाईलैंड.

 

वालीबॉल:

महिला पूल मैच: दोपहर 2:30 बजे :भारत बनाम दक्षिण कोरिया.

 

 

 

Created On :   19 Aug 2018 4:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story