ईद 2026: ईद की दावत में रखें सेहत का खास ख्याल, ओवरईटिंग से बचने की इन टिप्स पर घुमाएं नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रमजान का पवित्र महीना अब खत्म होने वाला है और इसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल ईद 20 मार्च या 21 मार्च को मनाई जा सकती है, हालांकि यह चांद दिखने पर निर्भर करता है। ईद खुशियों, इबादत और मेल-मिलाप का त्योहार है। इस दिन घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। जिसमें बिरयानी, किमामी सेवइयां, शीर खुरमा और कई तरह की मिठाइयां रहती हैं। क्योंकि इनके बिना ईद का जश्न अधूरा माना जाता है। लेकिन इस खुशी के मौके पर सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। कई बार लोग ईद पर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिससे पेट खराब होना, गैस, सुस्ती या वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि ईद का आनंद लें, लेकिन थोड़ा संतुलन भी बनाए रखें। तो चलिए कुछ खास टिप्स के बारे में जानते हैं, जिससे मन भी खुश रहेगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।
यह भी पढ़े -OnePlus Nord Buds 4 Pro की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, खास फीचर्स और उपलब्धता का भी हुआ खुलासा
ऐसे रखें अपनी डाइट का खास ख्याल
हर जगह ज्यादा खाने से बचें
ईद के दिन घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है और हर जगह खाने की दावत मिलती है। ऐसे में हर घर में भरपेट खाने से बचें। ज्यादा खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
ऑयली चीजें कम खाएं
ईद के मौके पर समोसे, पकौड़े और कबाब जैसे डीप फ्राइड आइटम्स अक्सर बनाए जाते हैं। कोशिश करें कि ज्यादा तली हुई चीजें खाने से बचें। अगर ऑप्शन मिले तो ग्रिल्ड या बेक्ड चीजें चुनना बेहतर रहेगा।
मीठा सीमित मात्रा में लें
ईद पर सेवइयां, शीर खुरमा और फिरनी जैसी मिठाइयां खास तौर पर बनाई जाती हैं। लेकिन ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है और शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है। इसलिए मिठाई कम मात्रा में ही खाएं।
शरीर को रखें हाइड्रेट
तला-भुना और मीठा खाने के बाद शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे एसिडिटी या भारीपन महसूस होता है। इसलिए खाने के बाद कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं।
खाने के बाद जरूर करें वॉक
अगर दिनभर अलग-अलग घरों में खाना पड़ रहा है तो थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है। खाने के तुरंत बाद लेटने की बजाय हल्की वॉक करें। करीब आधा घंटा चलने से खाना आसानी से पच जाता है।
यह भी पढ़े -गर्मियों के आने से ही बालों की होने लगी है चिंता? तो दही के इन हेयर मास्क्स पर दें ध्यान, बाल हो जाएंगे सिल्की
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   14 March 2026 6:34 PM IST













