Bombax Tree: हीरों की धरती पन्ना में मिला दुर्लभ पीले फूल वाला सेमल, मार्च में दिखा कुदरत का करिश्मा

हीरों की धरती पन्ना में मिला दुर्लभ पीले फूल वाला सेमल, मार्च में दिखा कुदरत का करिश्मा
मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरों की खदानों और बाघों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां के घने जंगल अपनी समृद्ध जैव विविधता के कारण भी खास पहचान रखते हैं। हाल ही में पन्ना के जंगलों में पीले फूलों वाला दुर्लभ सेमल का पेड़ देखा गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरों की खदानों और बाघों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां के घने जंगल अपनी समृद्ध जैव विविधता के कारण भी खास पहचान रखते हैं। हाल ही में पन्ना के जंगलों में पीले फूलों वाला दुर्लभ सेमल का पेड़ देखा गया है। जो नरसिंहपुर के कलहेड़ी गांव में फार्मिंग करने वाले पुष्पेंद्र पटेल के खेत में देखा जा सकता है। आमतौर पर सेमल के पेड़ों पर लाल या नारंगी रंग के फूल खिलते हैं। इसलिए पीले फूलों वाला सेमल मिलना बेहद दुर्लभ माना जाता है। इस अनोखी खोज ने पन्ना के जंगलों की प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता को एक बार फिर उजागर किया है।

पन्ना के जंगल में दिखा दुर्लभ सेमल

सामान्यतः सेमल के पेड़ों पर लाल रंग के फूल देखने को मिलते हैं। लेकिन पीले फूल वाला सेमल मिलना असाधारण है। इस पेड़ को वैज्ञानिक भाषा में बॉम्बैक्स सीबा (Bombax ceiba) कहा जाता है। पन्ना के जंगल में इसकी मौजूदगी यह संकेत देती है कि यहां की वन संपदा और जैव विविधता बेहद समृद्ध है।

जैव विविधता का अनूठा उदाहरण

पन्ना का जंगल कई दुर्लभ वनस्पतियों और वन्यजीवों का घर है। यहां बाघ, तेंदुआ, हिरण और भालू जैसे जानवरों के साथ-साथ कई दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां भी पाई जाती हैं। ऐसे में पीले फूल वाले सेमल की खोज इस क्षेत्र की पारिस्थितिक विविधता को और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है।

भारत में बहुत कम दिखता है यह रूप

सेमल के पेड़ दक्षिण एशिया में आमतौर पर लाल या नारंगी फूलों के साथ पाए जाते हैं, जबकि पीले या सफेद फूलों वाले रूप बहुत कम देखने को मिलते हैं। ऐसे दुर्लभ पेड़ों की कुछ जानकारी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और दिल्ली जैसे क्षेत्रों में भी दर्ज की गई हैं। यह पेड़ आमतौर पर सर्दियों के अंत और बसंत ऋतु में खिलते हैं, जब पेड़ों पर पत्तियां कम होती हैं और चमकीले फूल दूर से ही नजर आते हैं।

Created On :   10 March 2026 4:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story