मौसम अपडेट: मौसम ने फिर से बदला मिजाज, भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, इन सात राज्यों में चमकेगी बिजली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में एक बार मौसम ने फिर से करवट ले ली है। अधिकांश राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है और इसी बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र के साथ राजस्थान के कई हिस्सों में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अकोला जिले में तापमान 40 डिग्री के पार तक दर्ज किया जा रहा है। राजस्थान में आने वाले एक दो दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने हुए वेदर सिस्टम के चलते देशभर के मौसम में प्रभाव देखने को मिल रहा है। म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में एक एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन भारत की तरफ बढ़ रहा है, जिसके चलते पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में इसका असर देखने को मिल सकता है। 9 से 11 मार्च तक कई राज्यों में बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़े -अमेरिका आने वाले विदेशी नागरिकों को कानून का पालन करना होगा या देश छोड़ना होगा हरमीत ढिल्लों
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देश के कुछ राज्यों में बारिश के आसार नजर आ सकते हैं। गरच और चमक के साथ बारिश की संभावना है। जिसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी विवाद पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत बोले, खेल को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए
किन राज्यों के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी?
देश के कई राज्यों के तापमान में बहुत ही तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ शहरों का तापमान 38 से 40 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। आईएमडी के अनुसार, अगर ऐसे ही तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी तो आने वाले दिनों में हीटवेव का अलर्ट जल्द से जल्द जारी किया जा सकता है।
Created On :   10 March 2026 11:46 AM IST












