श्योपुर से बड़ी खुशखबरी: कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या पहुंची पचास पार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है, ज्वाला चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया है। भारत में अब चीतों की संख्या बढ़कर 53 पहुंच गई है। पिछले माह ही बोत्स्वाना से 9 चीतों को एयर लिफ्ट कर लाया गया है।
ज्वाला चीता से जन्मे 5 शावकों को लेकर राज्य के सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर मादा चीता और शावकों की तस्वीर साझा करते हुए कहा कूनो नेशनल पार्क से एक और खुशखबरी आई है। उन्होंने इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए चीता परियोजना के लिए एक और बड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण का बड़ा कदम, सीएम मोहन यादव ने कूनो नदी में 10 घड़ियाल और कछुए छोड़े
सीएम ने आगे कहा भारत में चीतों के पुनर्वास के प्रयासों की सफलता का एक सशक्त प्रमाण (Strong evidence) है। एशिया चीता विहीन हो गया था और चीता के पुनर्स्थापन के लिए मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क को सेलेक्ट किया गया था। तीन साल पहले पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर साउथ अफ्रीका से चीतों के एक समूह को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। प्रोजेक्ट चीता अब अपने प्रारंभिक चरण से आगे बढ़कर स्थायी स्थापना और सफल प्रजनन के चरण में प्रवेश कर चुका है।
Created On :   9 March 2026 4:47 PM IST











