Iran-Israel War: BJP नेता मुख्तार नकवी का खामेनेई की याद में शोक पुस्तक पर साइन, एयरस्ट्राइक में गंवाई थी सुप्रीम लीडर ने जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शोक पुस्तिका पर साइन किए और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति संवेदना जताई, जो इजरायल और US हमलों में मारे गए थे। आपको बता दें कि, बीते दिनों ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हवाई हमले में हुई थी। इसके बाद से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। वहीं, खामेनेई की मौत के बाद भारत के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुआ जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के नाम शामिल हैं।
विदेश मामलों के डिप्टी मिनिस्टर ने भी किया था साइन
हाल ही में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के विदेश मामलों के डिप्टी मिनिस्टर डॉ. सईद खतीबजादेह ने नई दिल्ली में ईरानी एम्बेसी में अयातुल्ला खामेनेई की याद में एक शोक पुस्तिका पर साइन किया था।
कैसे हुई खामेनेई की मौत?
आपको बता दें कि, इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हुई थी। फिलहाल मिडिल ईस्ट में भारी तनाव देखने को मिल रहा है। इसके पीछे की वजह ईरान पर इजरायल और यूएस का जॉइंट अटैक है। हाल ही में दोनों देशों ने मिल कर ईरान को निशाना बनाया था। इस हमले के बाद ईरान बौखला गया और मध्य पूर्व में अमेरिकी बेस पर एयरस्ट्राइक का सिलसिला शुरू हुआ। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि अमेरिका-इजरायल और ईरान लगातार एक दूसरे पर हमला करने से थक नहीं रहे हैं। इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है।
Created On :   9 March 2026 1:23 PM IST












