प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला: राष्ट्रपति मुर्मू के प. बंगाल दौरे के वक्त कार्यक्रम का स्थान बदले जाने पर विवाद, गृह मंत्रालय ने मांगा स्पष्टीकरण, शाह भड़के

राष्ट्रपति मुर्मू के प. बंगाल दौरे के वक्त कार्यक्रम का स्थान बदले जाने पर विवाद, गृह मंत्रालय ने मांगा स्पष्टीकरण, शाह भड़के
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के वक्त प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच का विवाद गरमाता जा रहा है। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू हाल ही में वेस्ट बंगाल के दौरे पर गई थीं जहां उनके स्वागत में न ही सीएम आईं और न ही उनकी कैबिनेट का कोई मंत्री पहुंचा। बस इतना ही नहीं बल्कि कार्यक्रम के स्थान में बदलाव भी कर दिया गया। आरोप है कि सीएम बनर्जी ने राष्ट्रपति को आदिवासियों से मिलने से रोकरने का प्रयास किया। इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे मामले पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। न्यूज रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर रिपोर्ट की मांग की है। इसके लिए शाम 5 बजे तक का समय प्रदान किया गया है।

गृह मंत्रालय ने मांगा स्पष्टीकरण

जानकारी के मुताबिक, गृम मंत्रालय ने रास्ते से जुड़ी जानकारी न देने के साथ-साथ प्रोटोकॉल के उल्लंघन से जुड़े विषय पर स्पष्टीकरण की मांग की है।

शाह ने जताई नाराजगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले पर नाराजगी जारि की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार आज अपने अराजक व्यवहार से और भी निचले स्तर पर गिर गई है। उन्होंने प्रोटोकॉल की पूरी तरह अनदेखी करके भारत के राष्ट्रपति का अपमान किया है। इस घटना ने तृणमूल सरकार की गहरी गिरावट को सामने ला दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि एक सरकार जो अपनी मर्ज़ी से नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करती है, वह देश के सबसे ऊंचे संवैधानिक पद - राष्ट्रपति का भी अपमान करने से नहीं हिचकिचाती। हमारे आदिवासी भाई-बहनों द्वारा आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति का यह अपमान हमारे देश के मूल्यों और संवैधानिक लोकतंत्र का अपमान है। आज लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला हर नागरिक बहुत दुखी और हैरान है।

Created On :   8 March 2026 1:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story