पश्चिम एशिया संघर्ष का मुद्दा: उच्च सदन में खड़गे ने की चर्चा की मांग, नड्डा ने की हंगामे की निंदा

उच्च सदन में खड़गे ने की चर्चा की मांग, नड्डा ने की हंगामे की निंदा
सदन में कार्यवाही के बीच से लेकर मकर द्वार तक विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, पश्चिम एशिया में बदलते जियोपॉलिटिकल हालात पर भारत में राजनीतिक माहौल गरम, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम एशिया में बदलते जियोपॉलिटिकल हालात को देखते हुए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए उभरती चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा की इजाजत मांगी। खड़गे ने मांग नियम 176 के तहत की। राज्य सभा में विदेश मंत्री के बयान के दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया , जिसकी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने निंदा की। दूसरी तरफ पश्चिम एशिया संघर्ष के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने बैनर लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी सांसदों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।


वेस्ट एशिया में संघर्ष की स्थिति पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सदन में कहा कल तक हमारे लगभग 67,000 नागरिक लौटने के लिए इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके हैं, वेस्ट एशिया से हमारे लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

पश्चिम एशिया पर राज्य सभा में विदेश मंत्री के बयान के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा बहुत दुख के साथ, मैं कह रहा हूं कि विपक्ष का व्यवहार बहुत गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय भी है। उन्हें देश या बहस में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे सिर्फ अराजकता फैलाने में लगे हैं।

Created On :   9 March 2026 3:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story