राष्ट्रपति प्रोटोकॉल मामला: 'जो लोग संविधान की बात करते हैं वो...' बिहार डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने CM ममता बनर्जी को दी नसीहत

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि सीएम ने कहा था कि राष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे पद पूरी तरह से संवैधानिक और गैर-राजनीतिक होते हैं। इस वजह से इन पर बैठे व्यक्तियों का सम्मान करना हर प्रतिनितिधि का कर्तव्य होता है। लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम ने इसको लेकर कहा कि जो लोग संविधान में भरोसा रखते हैं। वहीं लोग हमेशा संविधानिक संस्थाओं और पदों का सम्मान करते हैं।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के 'अपमान' पर ओडिशा के नेताओं ने जताई नाराजगी, विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
सार्वजनिक रूप से करता है अपमान
बिहार डिप्टी सीएम का कहना है कि अगर कोई नेता सार्वजनिक रूप से ऐसे पदों का अपमान करता है तो इससे यह संकेत मिलता है कि वह संविधान और उसकी संस्थाओं पर भरोसा नहीं करता है। उन्होंने यह भी बताया कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को संविधान की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखान चाहिए।
संरक्षण देने का प्रयास
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश की संवैधानिक पदों और संस्थाओं का सम्मान करना सभी राजनीतिक दलों और नेताओं की जिम्मेदारी बनाती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी अच्छी नहीं है, बल्कि इससे समाज में गलत मैसेज पहुंचा है। उनका यह भी कहना है कि जिन लोगों की मानसिकता संविधान के प्रति सम्मानजनक नहीं होती है। वह हमेशा देश के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को भी संरक्षण देने का प्रयास करते हैं।
यह भी पढ़े -'विधानसभा चुनाव से पहले टारगेट...' राष्ट्रपति प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में पश्चिम बंगाल सीएम ने दी सफाई
सभी पार्टी के नेताओं से की अपील
डिप्टी सीएम ने बताया कि ममता बनर्जी के द्वारा कहीं गई बातें निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने उनके द्वार दिए गए बयान को पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाओं के विपरित बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी राष्ट्रपति का सम्मान करना देश के सभी नगारिकों और नेताओं का दायित्व बनाता है। इसके साथ उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की है कि वो अपना बयान देते समय संवैधानिक मर्यादाओं का ध्यान में रखकर और लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखें।
Created On :   9 March 2026 3:41 AM IST












