संसद सत्र: वेस्ट एशिया में संघर्ष पर लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा इंडियन कंज्यूमर का हित सबसे ऊपर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में वेस्ट एशिया में संघर्ष पर EAM डॉ. एस जयशंकर ने कहा हमारी एनर्जी सिक्योरिटी पर इस संघर्ष के असर को देखते हुए सरकार यह पक्का करने के लिए कमिटेड है कि वह एनर्जी मार्केट की अवेलेबिलिटी, कॉस्ट और रिस्क को ध्यान में रखे। हमारे लिए इंडियन कंज्यूमर का हित हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।
यह भी पढ़े -लोकसभा अध्यक्ष को निष्पक्ष होना चाहिए, अविश्वास प्रस्ताव लाना जरूरी था प्रियंका चतुर्वेदी
पश्चिम एशिया विवाद पर भाजपा सांसद और पूर्व विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने कहा विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राज्यसभा में एक Suo Motu बयान जारी किया है। उनके बयान में इस मुद्दे पर सरकार की स्थिति को पूरी तरह से कवर किया गया है। सरकार इस स्थिति पर ध्यान से नजर रखेगी।
यह भी पढ़े -लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा हम यहां ईरान के सुप्रीम लीडर हज़रत अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने आए थे। हम ईरानी राजदूत से भी मिले। मैंने दिल से श्रद्धांजलि और संवेदनाएं दीं। बुद्ध की धरती भारत हमेशा शांति का समर्थक रहा है। PM नरेंद्र मोदी ने भी लगातार कहा है कि शांति का रास्ता ही किसी भी समस्या का हल हो सकता है। युद्ध कोई हल नहीं है... हम प्रार्थना करते हैं कि संकट के इस समुद्र से अमन का अमृत निकले ये हम लोगों की अपेक्षा भी है और उम्मीद भी है।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शोक पुस्तिका पर साइन किया और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति संवेदना जताई, जिनकी इजरायल और US हमलों में मौत हो गई थी।
Created On :  
