पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा: विदेश मंत्री के लोकसभा में दिए बयान पर विपक्ष ने किया वॉकआउट, किसी ने विदेश नीति को बताया खोखला तो किसी ने कहा छोटे बयान देकर बच रहे हैं जयशंकर

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। इसे लेकर शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लोकसभा में विदेश मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा जहां विपक्ष सवाल जवाब नहीं कर सकता वो विदेश नीति खोखली है। आज अगर आप संसद में आकर बयान देते हैं तो आपको विपक्ष के सवालों का जवाब भी देना चाहिए। आप कोई भी सवाल नहीं ले रहे हैं इसलिए हमने वॉकआउट किया।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर कहा सवाल 66000 भारतीय का नहीं है, आपने गैस की कीमत क्यों बढ़ाई, आप आश्वासन देंगे कि पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ेगे, 1 करोड़ भारतीयवासी की सुरक्षा की गारंटी लेंगे, क्या कार्य योजना है उन्हें निकालने की उससे सदन को विश्वास में लेंगे।
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में संघर्ष पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बयान को मुद्दे से भटकाना वाला बताया। उन्होंने कहा हमने दोनों सदनों में चर्चा के लिए प्रस्ताव दिया है। विदेश नीति विफल हो रही है। जिस प्रकार ट्रंप के बयान आ रहे हैं, हमारी सरकार का क्या रुख है? हमारे बहुत सारे लोग विदेशों में फंसे हैं, 55% ऊर्जा भारत में बाहर से आती है, उसका आप क्या समाधान निकालेंगे। किसके दबाव में आप इस तरह के बस छोटे-छोटे बयान दे रहे हैं, बचने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विदेश मंत्री का बचाव करते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ने जो कदम उठाए हैं भारतीय के लिए जो भारत में हैं और भारत से बाहर है उनके विस्तार में विदेश मंत्री ने एक स्टेटमेंट दी है जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा से लेकर भारत के लोगों की सुरक्षा सबके बारे में डिटेल में कहा है। दुर्भाग्य ये है कि विपक्ष को क्या करना है ये उन्हें पता ही नहीं है।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा अमेरिका तय कर रहा है कि भारत को किससे तेल खरीदना चाहिए, इस पर बहस होनी चाहिए,भारत की विदेश नीति पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।
Created On :   9 March 2026 3:32 PM IST












