Bihar Politics: JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को आधिकारिक तौर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ज्वाइन कर ली है। राजधानी पटना स्थित पार्टी कार्यालय में निशांत कुमार का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -'बीजेपी बिहार की सत्ता पर पूर्ण कंट्रोल करने लिए रच रही साजिश' नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल पर राबड़ी देवी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
#WATCH | Patna, Bihar: Nishant Kumar, son of CM Nitish Kumar, joins the Janata Dal (United) partyHe says, "I thank everyone. I will try to live up to the trust you all have placed in me. I, the entire Bihar and the entire country are proud of what my father has done in the last… https://t.co/GEUqtEtnG4 pic.twitter.com/rOAySde6JH— ANI (@ANI) March 8, 2026
JDU में शामिल हुए निशांत कुमार
रविवार को जब निशांत कुमार जेडीयू के दफ्तर पहुंचे तो वहां का माहौल काफी उत्साहित नजर आया। कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। दफ्तर में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और समर्थक मौजूद थे। मंच पर पहुंचने के बाद निशांत कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नमस्कार किया और उनका आशीर्वाद लिया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने तय समय से थोड़ी देर बाद जेडीयू की सदस्यता ली। पहले उन्हें दोपहर 1 बजे पार्टी जॉइन करनी थी, लेकिन शुभ समय को देखते हुए उन्होंने करीब 1:30 बजे सदस्यता ग्रहण की।
निशांत कुमार की प्रतिक्रिया
निशांत कुमार ने कहा कि मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पिछले 20 सालों में मेरे पिता ने जो किया है, उस पर मुझे, पूरे बिहार और पूरे देश को गर्व है।"
Created On :   8 March 2026 1:51 PM IST












