Motichur Flyover Accident: देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, कई गाड़ियां आपस में टकराई, टक्कर होते ही वाहनों में लगी आग

देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, कई गाड़ियां आपस में टकराई, टक्कर होते ही वाहनों में लगी आग
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां के मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहन आपस में टकरा गए हैं।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां के मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहन आपस में टकरा गए हैं। इस घटना के बाद गाड़ियों में आग लग गई। इसके बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट की गाड़ियां मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू किया। फिलहाल किसी के हाताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

पिछले महीने हुए बस हादसा

इससे पहले भी तीन फरवरी, 2026 को देहरादून के विकासनगर इलाके में बस हादसा हो गया था। यह बस हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉपोरेशन की थी, जिसमें 30 से ज्यादा यात्री सवार थे और वह बस एक गहरी खाई में गिर गई थी। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की जान जाने की जानकारी मिली थी, जबकि अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए थे।

घटनास्थल पर पहुंची बचाव टीम

बस हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान शुरू किया। इसके साथ ही कालसी थाना पुलिस भी पहुंची। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल उपचाल के लिए भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबित, यह घटना क्वाणु क्षेत्र में सुदोई खड्ड के पास का है। इस हादसे के समय बस चौपाल-नेरवा से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की तरफ जा रही थी और बस अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारियों ने क्या बताया?

अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बताया था कि तीन यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई , जबकि 15 से ज्यादा बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्होंने आगे बताया कि बस सुबह करीब 6.30 बजे चौपाल डिपो से नेहवा पहुंच गई थी। जो क्वाणु-हरिपुर रूट से पांवटा साहिब की तरह बढ़ रही थी। यह हादसा करीब सुबह 10 बजे हुआ था।

Created On :   9 March 2026 2:47 AM IST

Tags

Next Story