Iran-US War: होर्मुज में नहीं होगी भारतीय नाविकों की तैनाती, 14 भारतीयों की मौत के बाद सरकार ने लिया फैसला

होर्मुज में नहीं होगी भारतीय नाविकों की तैनाती, 14 भारतीयों की मौत के बाद सरकार ने लिया फैसला
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने के बाद एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है। ऐसे में भारत सरकार ने अगले आदेश तक इलाके से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की गई तैनाती पर रोक लगा दी है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने के बाद एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है। हाल ही में इस समुद्री मार्ग पर ईरान के हमले में दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। अब भारत सरकार ने अगले आदेश तक इलाके से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की गई तैनाती पर रोक लगा दी है।

भारत के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (DGS) ने का यह आदेश जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधन कंपनियों और नाविकों की भर्ती करने वाली रिक्रूटमेंट एंड प्लेसमेंट सर्विस लाइसेंस कंपनियों पर लागू होगा। अपने आदेश में सरकार ने सभी कंपनियों को अरब खाड़ी क्षेत्र, होर्मुज और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है। हालांकि यह आदेश उन नाविकों पर लागू नहीं होगा जिनकी भर्ती विदेशी कंपनियां भारत के बाहर से करती हैं।

14 भारतीय नाविक गंवा चुके जान

28 फरवरी को ईरान-अमेरिका जंग की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक होर्मुज में हुए हमलों में कम से कम 14 भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। इनमें 9 जून को ओमान तट के पास हुए हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविक भी शामिल हैं। भारत सरकार के मुताबिक हालात सामान्य होने तक भारतीय नाविकों की तैनाती नही होगी।

Created On :   16 July 2026 8:48 PM IST

Tags

Next Story