Re-NEET UG 2026 Result: नीट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख कैंडिडेट्स हुए पास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET UG 2026 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने Re-NEET 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet।nta।nic।in पर जाकर देख सकते हैं। इस बार का रिजल्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के चलते चर्चा में रही। पहले हुई परीक्षा को रद्द करना पड़ा था, जिसके बाद 21 जून 2026 को देशभर में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। अब NTA ने तय समयसीमा से पहले ही परिणाम जारी कर दिए हैं, जिससे मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग और दाखिले की प्रक्रिया समय पर शुरू हो सकेगी।
खबर अपडेट हो रही है...
Created On :   16 July 2026 11:52 PM IST
Next Story








