MP BY-election: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द, कोर्ट ने बीजेपी नेता को MLA बनाने के दिए निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द, कोर्ट ने बीजेपी नेता को MLA बनाने के दिए निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला?
विजयपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी के नेता मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत मिली थी। उनके विधायक बनाने के बाद ग्वालियर हाईकोर्ट की बेंच ने विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विजयपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी के नेता मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत मिली थी। उनके विधायक बनाने के बाद ग्वालियर हाईकोर्ट की बेंच ने विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। अदालत ने सिर्फ उनका चुनाव रद्द नहीं किया है, बल्कि याचिकाकर्ता और उपचुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी नेता रामनिवास रावत को विजयपुर का नया विधायक भी घोषित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

बीजेपी नेता ने कोर्ट को क्या बताया?

कांग्रेस विधायक के मामले में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव के दौरान नामांकन दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं दी थी। बीजेपी नेता ने कोर्ट को बताया कि उनके (मल्होत्रा) खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज है, जिनका जिक्र उन्होंने चुनाव अधिकारी के समक्ष पेश किए गए हलफनामे में नहीं किया था।

कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?

इस मामले की सुनवाई जस्टिस जीएस अहलूवालिया की बेंच ने की है। पूरी सुनवाई समाप्त होने के बाद कोर्ट ने माना कि महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाना चुनाव कानून का उल्लंघन करता है। अदालत ने मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित कर दिया और रामनिवास रावत को निर्वाचित बना दिया गया।

आखिर क्या है पूरा मामला?

रामनिवास राव रावत साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे और उन्हें जीत मिली थी। इसके बाद साल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए थे और उन्हें मोहन यादव की सरकार में सीधे कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था। इसके बाद विजयपुर विधानसभा की सीट खाली हो गई थी, जहां पर उपचुनाव कराए गए। लेकिन इस चुनाव में मुकेश मल्होत्रा जीत गए और रावत का मंत्री पद चला गया।

Created On :   9 March 2026 7:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story