Budget Session 2026: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी, लोकसभा में बरसीं प्रियंका, रिजिजू ने दिया करारा जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का कल से दूसरा चरण शुरू हो गया है। सत्र के दूसरे दिन यानि आज (मंगलवार) विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। बता दें कि, यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद की ओर से पेश किया गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए कुल 10 घंटे का समय दिया है जो कि फिलहाल जारी है। लोकसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। सभी पार्टियों के नेता अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं।
सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने भी अपनी बात रखी। प्रयिंका गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाई राहुल गांधी की सराहना करते हुए केंद्र को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 12 सालों से सत्ता के आगे नहीं झुके हैं।
यह भी पढ़े -'बीजेपी बिहार की सत्ता पर पूर्ण कंट्रोल करने लिए रच रही साजिश' नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल पर राबड़ी देवी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़े -'अगर शराब नीति सही थी तो शिकायत होते ही उसे वापस...' बीजेपी मंत्री ने केजरीवाल का जिक्र करते हुए घोटाले के लगाए गंभीर आरोप
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश में सिर्फ एक ही व्यक्ति है जो पिछले 12 सालों में उनके (सत्ता पक्ष के) सामने नहीं झुका है। वह विपक्ष के नेता हैं। वे उनकी कही सच्चाई को पचा नहीं पाते।
रिजिजू का निशाना
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता ने कहा था कि उन्हें सदन में बोलने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। वह PM या LoP या कोई और MP हो सकता है, लेकिन स्पीकर की इजाजत के बिना कोई भी सदन में नहीं बोल सकता।
विपक्ष का रिजिजू पर बड़ा आरोप
स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी है। इस मामले पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि गोगोई ने यह भी कहा कि यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा के लिए एक जिम्मेदारी के तौर पर लाया गया है, न कि ओम बिरला के खिलाफ पर्सनली।
चर्चा के दौरान गोगोई ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर बड़ा आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब पार्लियामेंट्री रिकॉर्ड पर रिसर्च होगी, तो आंकड़े बताएंगे कि किरेन रिजिजू पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर थे, जिन्होंने विपक्ष को सबसे ज्यादा टोका।
शाह का पलटवार
गोगोई के इस बयान पर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं सहमत हूं, किरेन रिजिजू जी ने पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर के तौर पर सबसे ज्यादा टोका है। लेकिन हमने इतना गैर-जिम्मेदार विपक्ष भी कभी नहीं देखा।
Created On :   10 March 2026 4:31 PM IST













