फेशन टिप्स: गर्मियों में अपनी त्वचा को सनबर्न से बचाने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल, यहां देखें टिप्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में अभी से ही तापमान बढ़ने लगा है। कई जगहों पर चिलचिलाती हुई धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। ऐसे में अपनी स्किन का खास ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो गया है। अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव है तो आपको ऐसे में अपनी स्किन को बचाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। स्किन को सनबर्न से बचाने के लिए आपको कुछ बातें पता होनी चाहिए। तो चलिए सनबर्न से बचने के लिए कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े -OnePlus 16 में मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, नहीं होगा एक्टिव कूलिंग का फीचर, टिप्सटर ने किया दावा
सनबर्न से बचने की टिप्स
सनस्क्रीन लगाना अनिवार्य
सनबर्न से बचने के लिए आपको हर रोज एक बहुत ही अच्छी सनस्क्रीन लगानी चाहिए। यह हानिकारक यूवी रेज से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए कम से कम 30 एसपीएफ वाला ब्रॉड ही खरीदना चाहिए। पसीना आने पर या धूप में बार-बार निकलते समय सनस्क्रीन को रिअप्लाई करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
धूप से बचने वाले कपड़े
कपड़े धूप से सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर देता है। धूप में जाने से पहले लंबी बाजू की कमीज, कैप, सनस्क्रीन जैकेट, यूवी सुरक्षा वाले धूप के चश्मे आपके लिए सबसे अच्छे ऑप्शंस अच्छे हैं।
हाइड्रेशन है जरूरी
सनबर्न से स्किन को तो नुकसान होता ही है, साथ में शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी है। इससे आपकी त्वचा को धूप के संपर्क से उबरने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़े -होली के खास त्योहार पर सिर्फ स्किन का ही नहीं बल्कि आउटफिट्स का भी रखें ख्याल, जानें किन चीजों पर करना होगा फोकस
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   10 March 2026 7:30 PM IST













