होली 2026: होली के खास त्योहार पर सिर्फ स्किन का ही नहीं बल्कि आउटफिट्स का भी रखें ख्याल, जानें किन चीजों पर करना होगा फोकस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली का खास त्योहार आने वाला है। इस त्योहार में सभी लोग तैयार होते हैं और रंगों के साथ होली खेलते हैं। कई बार तो क्या पहनें ये जरूरी नहीं होता है लेकिन अगर आप कंफ्यूज हो रहे हैं कि क्या पहनना चाहिए। तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आराम से स्टाइलिश लुक के साथ कंफर्ट फील कर पाएंगे। तो चलिए ऐसे में जानते हैं कि आउटफिट चुनते हुए किन बातों का ध्यान रखना होगा।
यह भी पढ़े -होली पर डर है बाल खराब होने का, तो इन टिप्स की मदद से बचाएं अपने बालों को, नहीं चढ़ेगा रंग
इन बातों का रखें ख्याल
सही फैब्रिक
होली पार्टी के लिए अच्छा आउटफिट चुनने के लिए आपको डिजाइन के साथ-साथ अच्छे फैब्रिक का भी खास ख्याल रखना होगा। सिंथेटिक कपड़े गीले हो जाने पर जल्दी सूखते नहीं हैं और पूरे होली फंक्शन में आपको अनकंफर्टेबल महसूस होता है, इसलिए आपको सूती कपड़े पहनने चाहिए। इसमें भी आपको एक बात ध्यान रखनी है कि कपड़ा थोड़ा सा मोटा होना चाहिए ताकि भीगने पर अजीब न दिखे।
यह भी पढ़े -आभासीय दुनिया में ओवर थिंकिंग और एंजाइटी के शिकार हो रहे हैं बच्चे, बिहेवियर पर पड़ रहा बुरा असर - एक्सपर्ट ने सुझाए टिप्स
लेयरिंग
होली पार्टी में गुलाल के साथ ही पानी वाले रंग भी खूब इस्तेमाल होते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप लेयर में कपड़े पहनें। इसके लिए जरूरी नहीं है कि बहुत हैवी आउटफिट पहनें लेकिन आप इस तरह से लेयरिंग कर सकती हैं जैसे अंदर टैंक टॉप और ऊपर से एक हल्के फैब्रिक की ओवर साइज्ड शर्ट। सूट वियर कर रही हैं तो एक कॉटन का बढ़िया स्टॉल या दुपट्टा साथ में लेना सही रहेगा। इससे आप कंफर्टेबल भी महसूस कर सकते हैं।
फुटवियर
होली पार्टी में जमकर मस्ती होती है इसलिए भागदौड़ भी बहुत ज्यादा हो जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आपको ऐसे फुटवियर चुनने चाहिए जो सभी एक्टिविटी के हिसाब से मजबूत हों और कंफर्टेबल भी रहें। सबसे बढ़िया है कि आप फ्लिप-फ्लॉप पहनें। ये फिसलते भी नहीं हैं और भीगने पर आप अनकंफर्टेबल भी नहीं होंगे।
एसेसरीज होती है जरूरी
होली पार्टी के दौरान अटायर के हिसाब से एसेसरीज चुनना भी बहुत ही जरूरी है। इससे रंगों से भी बचाव होता है, जैसे चश्मा आपकी आंखों को रंगों से बचाएगा। आप अपने सिर पर एक बढ़िया से कलरफुल दुपट्टा पगड़ी की तरह बांध सकते हैं या बंडाना बांध सकते हैं। इससे बाल रंगों से भी बचे रहते हैं और होली के लुक में भी चार चांद लग जाते हैं।
Created On :   1 March 2026 7:35 PM IST













