Holi 2026: होली खेलते समय आंख में चला जाए रंग तो घबराएं नहीं, इन टिप्स को अपनाते ही फौरन मिलेगा आराम

होली खेलते समय आंख में चला जाए रंग तो घबराएं नहीं, इन टिप्स को अपनाते ही फौरन मिलेगा आराम
होली का रंग आंख में जाए तो घबराएं नहीं। आंखों को साफ पानी से 15 मिनट धोएं। जलन रहे तो फौरन डॉक्टर से जांच कराएं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली रंगों का त्योहार है। लोग पूरे साल इस फेस्टिवल का इंतजार करते हैं ताकि अपनों को सुंदर-सुंदर रंगों से रंग सके। हालांकि होली खेलते समय कुछ चीजों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। होली खेलते समय रंगों का आंखों में जाना बड़ा आम है। लेकिन कई बार सही देख-रेख न करने से समस्या बड़ी भी हो सकती है। इसलिए अगर आपकी आंख में रंग चला जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही समय पर सही कदम उठाना जरूरी है। यहां दी गईं टिप्स आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकती हैं।

होली का रंग आंख में चला जाए तो क्या करें?

घबराएं नहीं

अगर आंखों में होली का रंग चला जाए तो सबसे पहले तो शांत रहें। आंख को जोर से न मलें।

साफ पानी से धोएं

ठंडे और साफ पानी से आंख को धीरे-धीरे धोएं। कम से कम 10–15 मिनट तक पानी डालें।

आंख न मलें

रगड़ने से आंख में जलन और बढ़ सकती है इसलिए आखों में तकलीफ ऐसा कोई काम न करें।

कॉन्टैक्ट लेंस निकाल दें

अगर आपने लेंस पहना है तो तुरंत निकाल लें।

आंख बंद करके आराम करें

कुछ देर आंखें बंद रखें ताकि जलन कम हो।

डॉक्टर को दिखाएं

अगर दर्द, लालपन या धुंधला दिखना बंद न हो तो तुरंत आंख के डॉक्टर के पास जाएं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   27 Feb 2026 7:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story