गर्मीयों में अपने बच्चों को कही घुमाने ले जाने का बना रहे हैं प्लान, तो ये जगहें रहेगीं परफेक्ट

गर्मीयों में अपने बच्चों को कही घुमाने ले जाने का बना रहे हैं प्लान, तो ये जगहें रहेगीं परफेक्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मीयों का मौसम चल रहा है। बच्चों के भी समर वेकेशन चल रहे हैं। बच्चे इन समर वेकेशन का साल भर इंतजार करते है। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे पूरा दिन घर पर रहकर बोरियत महसूस करने लगते हैं। पहले बच्चे तो किसी रिश्तेदार के घर जा कर छुट्टीयां मान लेते थे। लेकिन अब बच्चे किसी के घर जाना पसंद नहीं करते हैं वे छुट्टियों से पहले ही अपने प्लान बना लेते हैं। बच्चे अब किसी पर्यटन स्थल, हिल स्टेशन व किसी दूसरे शहर के मशहूर दार्शनिक स्थलों को घूमना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन्हें कहीं बाहर घुमने ले जाने के प्लान बना रहे हैं तो हम कुछ जगहों के चयन करके लाए हैं जहां जाकर आपके बच्चों के बहुत मजा आएगा।


चोपता उत्तराखंड

उत्तराखंड में चोपता नाम की छोटी सी खूबसूरत जगह है। इस पहाड़ पर धाराएं और जंगलों के बीच खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाते हैं। गर्मियों में कई एडवेंचर का लुत्फ भी यहां उठा सकते हैं। बच्चो के साथ चोपता में सुकून से छुट्टी बिता सकते हैं।


तवांग अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश का तवांग हिल स्टेशन काफी खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आने के लिए एक विशेष इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है। यहां के खूबसूरत नजारे और लोकप्रिय पर्यटन स्थल देखकर बच्चे से लेकर बड़े तक खुश हो जाएंगे।


शोजा हिमाचल प्रदेश

शिमला-मनाली तो हर कोई जाता है, गर्मी के मौसम में आप हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट हिल स्टेशन शोजा को घूमने जा सकते हैं। सिराज घाटी पर स्थित शोजा हिल स्टेशन पर हरी-भरी घाटियां और खूबसूरत झरने का लुत्फ उठा सकते हैं।


मिरिक

मिरिक पश्चिम बंगाल का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन और टूरिस्ट प्लेस है। इस जगह पर आप अपने बच्चों को लेकर जा सकते हैं। गर्मियों में भी यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां पर आप मिरिक लेक, ऑरेज ऑर्चिड, बुंगकुलुं, चाय के बागान, आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   25 May 2023 12:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story