Monsoon Safety Tips: बारिश आने के साथ ही बिल से बाहर आ जाते हैं सांप, ऐसे रखें उनको अपने घरों से दूर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बारिश के मौसम का दौर शुरू हो चुका है। बारिश का मौसम जहां आ जाता है वैसे ही गर्मी से राहत मिलने लगती है। लेकिन कई तरह की परेशानियां भी देखने को मिलती है। बरसात शुरू होते ही सांपों का दिखना बहुत ही आम हो जाता है और सांपों का घर में घुसना भी बहुत आम होता है। क्योंकि, तेज बारिश के चलते उनके बिल में पानी भर जाता है और वे बिल छोड़कर सूखी जगहों की तलाश में निकलते हैं और घरों के आसपास के इलाकों में आ जाते हैं। ऐसे में कुछ सावधानियां अपनानी बहुत ही जरूरी हैं। तो चलिए सांपों से बचने की कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े -गर्मी में आपकी सब्जियां भी सड़ जाती हैं तो मत हों परेशान, जानें FSSAI ने सब्जियों को फ्रेश रखने का क्या बताया तरीका
घर के आसपास रखें साफ-सफाई
सांप अक्सर ऐसी जगहों पर छिपना पसंद करते हैं जहां घनी घास, झाड़ियां या बेकार सामान पड़ा हो। इसलिए घर और बगीचे के आसपास उगी घास को समय-समय पर कटवाते रहें। सूखी पत्तियां, लकड़ियां और कबाड़ भी जमा न होने दें।
दीवारों और दरवाजों की जांच करें
घर की दीवारों में बनी दरारें और दरवाजों के नीचे की जगह से सांप अक्सर घरों में एंट्री लेता है। ऐसे सभी छेदों और रास्तों को बंद करना ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
चूहों को घर से दूर रखें
जहां चूहे होते हैं, वहां सांपों के पहुंचने की संभावना भी बढ़ जाती है। चूहे सांपों का प्रमुख भोजन होते हैं। इसलिए घर में साफ-सफाई रखें और कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें, जिससे चूहों का आना कम ही रहे।
पानी जमा न होने दें
घर के बाहर या गमलों के आसपास पानी जमा रहने से सांप आकर्षित हो सकते हैं। नलों से होने वाले रिसाव को तुरंत ठीक कराएं और नालियों की नियमित सफाई करते रहें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   23 Jun 2026 3:03 PM IST













