Summer Special Tips: हीट स्ट्रोक के खतरे से बचना चाहते हैं तो, ये टिप्स आपके लिए, हमेशा रहेंगे फिट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के दिनों में तेज धूप और गर्म हवा लोगों की परेशानी बढ़ा देती है। कई बार ज्यादा देर धूप में रहने से लू लग जाती है जिससे चक्कर, कमजोरी, बुखार और उल्टी जैसी दिक्कत हो सकती है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग पर इसका ज्यादा असर देखने को मिलता है। ऐसे मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सावधानी और सही आदतें अपनाकर लू से बचा जा सकता है। समय पर पानी पीना, हल्का खाना खाना और तेज धूप से दूर रहना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गर्मी में खुद का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है।
यह भी पढ़े -ट्रेडिशनल, फॉर्मल या कैजुअल..हर लुक में परफेक्ट लगने के लिए रीक्रिएट करें मोस्ट हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र की स्टेटमेंट स्टाइल
ज्यादा पानी पिएं
गर्मी में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है। इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी भी फायदेमंद होते हैं।
तेज धूप से बचें
दोपहर के समय धूप बहुत तेज होती है। जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें। बाहर जाते समय छाता, टोपी या गमछा जरूर रखें।
हल्का और ताजा खाना खाएं
गर्मी में भारी और मसालेदार खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ताजे फल, सलाद और हल्का भोजन खाना बेहतर रहता है।
यह भी पढ़े -किसी खास की शादी करनी है अटेंड लेकिन लहंगा संभालना हो जाता है मुश्किल? ये लाइट वेट लहंगे देंगे रॉयल लुक
शरीर को ठंडा रखें
कॉटन के कपड़े पहनें और ज्यादा गर्म जगह पर देर तक न रहें। घर में हवा आने दें और जरूरत हो तो ठंडे पानी से नहाएं।
बच्चों और बुजुर्गों का रखें ध्यान
बच्चे और बुजुर्ग जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। उन्हें धूप में ज्यादा देर न रहने दें और समय-समय पर पानी पिलाते रहें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   18 May 2026 6:00 PM IST













