Summer Special Tips: महंगे प्रोडक्ट्स किसी काम के नहीं? चमचमाते बाल चाहते हैं तो गर्मियों में ऐसे करें केयर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में पसीना, धूल और तेज धूप की वजह से बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। कई लोगों को बाल भारी, गंदे और बेजान लगने लगते हैं। ज्यादा तेल आने से खुजली और बदबू की समस्या भी हो सकती है। अगर सही देखभाल न की जाए तो बाल टूटने भी लगते हैं। ऐसे मौसम में बालों को साफ और हल्का रखना बहुत जरूरी होता है। कुछ आसान आदतें अपनाकर बालों को फ्रेश, मुलायम और साफ रखा जा सकता है।
यह भी पढ़े -ट्रेडिशनल, फॉर्मल या कैजुअल..हर लुक में परफेक्ट लगने के लिए रीक्रिएट करें मोस्ट हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र की स्टेटमेंट स्टाइल
बाल समय पर धोएं
गर्मी में बाल जल्दी गंदे होते हैं। इसलिए समय-समय पर हल्के शैंपू से बाल साफ करें।
ज्यादा तेल लगाने से बचें
बहुत ज्यादा तेल लगाने से बाल और चिपचिपे लग सकते हैं। कम मात्रा में तेल लगाएं।
धूप से बाल बचाएं
तेज धूप में बाहर जाते समय सिर को कपड़े या कैप से ढक लें।
यह भी पढ़े -किसी खास की शादी करनी है अटेंड लेकिन लहंगा संभालना हो जाता है मुश्किल? ये लाइट वेट लहंगे देंगे रॉयल लुक
गीले बाल न बांधें
गीले बाल बांधने से बदबू और खुजली हो सकती है। पहले बाल अच्छी तरह सुखाएं।
ज्यादा गर्म चीजें कम इस्तेमाल करें
हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का ज्यादा इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
खूब पानी पिएं
शरीर में पानी की कमी होने पर बाल भी कमजोर हो सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   14 May 2026 3:31 PM IST













