Mother's Day: इस मदर्स डे मां को महंगे गिफ्ट देने के बजाए करें ये वादा, सुनकर सिर गर्व से हो जाएगा ऊंचा

इस मदर्स डे मां को महंगे गिफ्ट देने के बजाए करें ये वादा, सुनकर सिर गर्व से हो जाएगा ऊंचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मां हमारे जीनव की पहली शिक्षक होती है जो हमें बोलने से लेकर चलने तक का तरीका बताती है। मां अपने बच्चों से निस्वार्थ भाव से प्यार करती है। वह अपने बच्चे को सिर्फ सफल ही नहीं, बल्कि एक अच्छा और कामयाब इंसान बनाती है। मां वह है जो अपने बच्चे को खुश देखने के लिए उसके हिस्से का कष्ट भी खुद पर ले लेती है। अपने बच्चे को खुशी और सुरक्षा देने के लिए अपने हिस्से के सारे गम हंसकर पी जाती है। मां अपने बच्चे के अंदर अच्छे संस्कार और व्यवहार देखरकर बड़ी खुश हो जाती है। इस मदर्स-डे आप भी अपनी मां से कुछ वादा कर उन्हें जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट दें सकते हैं।

हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इस बार 2026 में मदर्स-डे 10 मई को मनाया जाएगा। यह दिन हमें अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। इस अवसर पर आइए एक वादा करते हैं कि हम ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिससे मां को शर्मिंदा होना पड़े। स्कूल और कालेजों से हमने जो अच्छी बातें सीखी हैं, उस रास्ते पर चल कर अपने परिवार का सम्मान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। जिससे हमारी मां का और हमारे घर के बड़ों का सर गर्व से ऊंचा रहे। अगर आप किए गए इन वादों को पूरा करते हैं तो मां के लिए यह गिप्ट किसी खजाने से कम नहीं होगा।

मदर्स डे को हम कई तरीकों से मना सकते हैं जैसे अपनी मां को कोई बड़ा सा उपहार दे कर, उनके लिए कोई पार्टी रखकर यह सब करके आप मां को खुश कर सकते हैं लेकिन किसी भी मां को असली खुशी तब मिलती है जब उसका बच्चा एक सफल और काबिल इंसान बनता है। वह अपने अच्छे व्यवहार से मां और घर के बाहर वालों का दिल जीत लेता है। मां से वादा करें आप सदैव महिलाओं का सम्मान करेंगे। किसी को ठोस पहुंचाने वाला काम नहीं करेंगे। अगर आप अपने इन वादों पर खरा उतरते हैं तो मां का सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा।

जब हम छोटे थे और डरते थे तो मां हमें सीने से लगा लेती थी। जब हम गिरते थे, तो वही हमें उठाकर हिम्मत देती थी। मां बिना कुछ कहे हमारी हर जरूरत समझ लेती थी। आइए उस मां के लिए मदर्स-डे पर एक वादा करें कि हम उसके बच्चे गलत संगति और बुरी आदतों से हमेशा दूर रहेंगे। ऐसे लोगों से दूरी बनाएंगे जो गलत रास्ते पर ले जाते हैं। अगर आप इन वादों को पूरा करेंगे तो मां के चेहरे पर मुस्कान और दिल को सच्ची खुशी देंगे।

Created On :   8 May 2026 12:29 AM IST

Tags

Next Story