Mother's Day Special: क्या आप भी हैं वर्किंग मदर? अगर हां तो अपनी छोटी-छोटी खुशियों का ऐसे रखें ध्यान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कामकाजी मांओं पर घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारी होती है। सुबह से रात तक वह हर किसी का ध्यान रखती हैं, लेकिन अक्सर खुद को समय देना भूल जाती हैं। लगातार काम करने से थकान, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इसलिए मांओं के लिए सेल्फ-केयर बहुत जरूरी है। इसका मतलब सिर्फ आराम करना नहीं, बल्कि अपनी सेहत, खुशी और मन की शांति का ध्यान रखना भी है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें रोज की जिंदगी को आसान बना सकती हैं। जब मां खुद खुश और स्वस्थ रहेंगी, तभी परिवार का सही तरीके से ख्याल रख पाएंगी।
यह भी पढ़े -ट्रेडिशनल, फॉर्मल या कैजुअल..हर लुक में परफेक्ट लगने के लिए रीक्रिएट करें मोस्ट हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र की स्टेटमेंट स्टाइल
सुबह खुद के लिए थोड़ा समय रखें
दिन की शुरुआत जल्दबाजी में करने की बजाय कुछ मिनट खुद को दें। हल्की स्ट्रेचिंग, चाय या शांत बैठना मन को अच्छा महसूस कराता है।
खाना समय पर खाएं
काम के बीच कई मांएं अपना खाना छोड़ देती हैं। समय पर और अच्छा खाना शरीर को ताकत देता है और थकान कम करता है।
मोबाइल और काम से थोड़ा ब्रेक लें
लगातार फोन और लैपटॉप पर रहने से दिमाग थक जाता है। दिन में कुछ समय स्क्रीन से दूर रहना जरूरी है।
यह भी पढ़े -मां कालरात्रि की पाना चाहते हैं कृपा तो, नवरात्रि के सावतें दिन पहनें नीले रंग के कपड़े, यहां से लें आइडियाज
नींद पूरी करें
कम नींद से शरीर कमजोर और मन परेशान हो सकता है। रोज अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।
मदद लेने में झिझक न करें
हर काम अकेले करना जरूरी नहीं है। घर के काम परिवार के साथ बांटने से तनाव कम होता है।
अपनी पसंद का काम करें
गाना सुनना, किताब पढ़ना या थोड़ा घूमना मन को खुश रखता है। रोज थोड़ा समय अपनी पसंद के लिए निकालें।
Created On :   8 May 2026 4:00 PM IST












