- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
- /
- बाबासाहेब मोहनराव पाटिल की जीवनी,...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: बाबासाहेब मोहनराव पाटिल की जीवनी, जानिए महाराष्ट्र की अहमदपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बाबासाहेब मोहनराव पाटिल कौन है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अहमदपुर विधानसभा सीट 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। अहमदपुर विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
65 वर्षीय बाबासाहेब पाटिल के पिता का नाम मोहनराव किसानराव पाटिल है। उनका निवास इंद्रायानी निवास अहमदपुर रोड,शीरपुर ताजबंद तहसील अहमदपुर जिला लातूर है। इनका जन्म 5 दिसंबर 1958 को हुआ था। उनके पिता एक किसान हैं। उन्होंने साल 2000 में स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी , नांदेड़ से संबद्ध स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, शिरूर ताजबंद, अहमदपुर से स्नातक में बीए की पढ़ाई की।
यहां मुख्य मुकाबला एनसीपी और एनसीपी शरदचंद्र पवार के बीच माना जा रहा है। एनसीपी से BABASAHEB MOHANRAO PATIL बाबा साहेब मोहनराव पाटिल जबकि एनसीपी एसपी से जाधव पाटिल चुनावी मैदान में है। 2019 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी से मोहनराव पाटिल ने बीजेपी के जाधव पाटिल को हराया था। अब जे पाटिल एनसीपी एसपी से चुनावी मैदान में है, जबकि महायुति गठबंधन में एनसीपी अजित पवार को मिली सीट पर बाबासाहेब मोहनराव पाटिल को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। 2009 के महाराष्ट्र विधान सभाचुनाव में पहली बार जीतकर विधायक बने। दोनों बार उन्होंने विनायकराव किशनराव जाधव पाटिल को हराया है। 2009 में कांग्रेस और 2019 में बीजेपी प्रत्याशी के रूप में जाधव पाटिल बाबा साहेब से मात खा चुके है। अब की बार जाधव पाटिल एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी से चुनावी मैदान में है।
Created On :   8 Nov 2024 6:33 PM IST












