EC ने भेजा पत्र: चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुला गांधी को लिखा लेटर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोपों पर करेंगे चर्चा

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुला गांधी को लिखा लेटर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोपों पर करेंगे चर्चा
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के राहुल गांधी ने लगाए आरोप
  • चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को लिखा लेटर
  • 'चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी धांधली कर चुनाव जीती'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने संसद में विपक्षी नेता राहुल गांधी को लेटर लिखा है। जिसमें आयोग ने लिखा कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोपों पर चर्चा के लिए निरीक्षण करने को तैयार है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आयोग ने राहुल को पत्र 12 जून 2025 को मेल और उनके आवास पर भेजा है। जिसमें लिखा है कि, भारत में चुनाव संसद के पारित इलेक्टोरल लॉ, उसके नियमों और समय-समय पर जारी चुनाव आयोग के निर्देशों के माध्यम से बड़ी सख्ती से कराते आ रहे है। उन्होंने आगे लिखा कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया राज्य स्तर के चुनाव नियमों के आधार पर ही आयोजित किए थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इतने अधिकारियों को किया शामिल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव आयोग ने 1,00,186 से अधिक बीएलओ, 288 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, 139 जनरल पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर), 41 पुलिस पर्यवेक्षक, 71 खर्च पर्यवेक्षक और 288 रिटर्निंग अधिकारियों को शामिल किया थे। इनके अलावा राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों और बूथ स्तरीय एजेंट समेत 1 लाख 8 हजार 26 शामिल हैं। जिनमें कांग्रेस के 28,421 एजेंट शामिल हैं।

राहुल को फर्जी वोट डालने की मिली जानकारी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस की निर्वाचन क्षेत्र की सूची में 5 महिनों में ही 8 फीसदी मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई हैं। वहीं, अन्य कुछ बूथों पर 20-50 प्रतिशत मतदाताओं में वृद्धि देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव में अज्ञात लोगों ने भी वोट डाले हैं। इसकी जानकारी राहुल को बीएलओ से मिली है।

विपक्षी नेता आगे बताते है कि, मीडिया ने चुनाव के दौरान बिना वेरिफिकेशन पते वाले हजारों मतदाताओं का पता लगाया था। जिसको लेकर चुनाव आयोग चुप है। ये उनकी मिली भगत भी हो सकती है। यह गलतियां हो रही है, कोई गड़बड़ी नहीं है। यह सीधे वोट चोरी का मामला है। जिसको छीपाना ही कबूलनामा है। इन सबकों ध्यान में रखकर ही हम मशीन रीडेबल डिजिटल वोटर लिस्ट और CCTV फुटेज देखने की मांग कर रहे हैं।

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव की धांधली ऐसे पकड़ी गई

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली हुई। जिसके कारण से प्रदेश में महायुति की सरकार बनी। राहुल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि, वोटिंग सेंटर्स के वेबकास्टिंग की CCTV साझा करे। जिसे चुनाव आयोग ने मना कर दिया और आयोग ने कहा कि, सीसीटीव फुटेज जारी करने से वोट देने वाले और वोट नहीं देने वालों को समस्या आ सकती है।

वहीं, जनवरी 2024 में चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान हुई धांधली के आरोप राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए हैं। जिसमें बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव जीते थे। जिसको लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में गया। अदालत के आदेश पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसमें चुनाव अधिकारी अनिल मसीह बैलट पेपर के साथ छेड़छाड़ करते हुए पाए गए। इसके बाद चुनाव आयोग ने फिर से चुनाव करवाने के आदेश जारी किए। आपको बता दें कि, अभी तक चुनाव आयोग दो बार नियमों बदल चुका है।

Created On :   24 Jun 2025 6:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story