Share market: कोरोनावायरस का प्रकोप जारी, सेंसेक्स 2,713 अंक लुढ़का; निफ्टी 9197 के नीचे बंद

Share market: कोरोनावायरस का प्रकोप जारी, सेंसेक्स 2,713 अंक लुढ़का; निफ्टी 9197 के नीचे बंद
हाईलाइट
  • निफ्टी 757.80 अंक या 7.61% की गिरावट के साथ 9197.40 पर बंद
  • सेंसेक्स 2
  • 713.41 अंक या 7.96% की गिरावट के साथ 31390.07 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसका असर कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को भी दिखा। सेंसेक्स 2,713.41 अंक या 7.96% की गिरावट के साथ 31390.07 पर और निफ्टी 757.80 अंक या 7.61% की गिरावट के साथ 9197.40 पर बंद हुआ।

लगभग 430 शेयरों में तेजी, 1987 शेयरों में गिरावट आई और 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, वेदांता और एचडीएफसी में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि यस बैंक में तेजी देखने को मिली। 

Created On :   16 March 2020 4:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story