Share market: सेंसेक्स 190 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,196 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 190 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,196 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 190.10 अंक या 0.60% की गिरावट के साथ 31371.12 पर और निफ्टी 42.65 अंक या 0.46% नीचे गिरकर 9,196.55 पर बंद हुआ। लगभग 889 शेयरों में तेजी, 1351 शेयरों में गिरावट आई है और 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वेदांता, एनटीपीसी, आईटीसी, भारती एयरटेल और भारती इंफ्राटेल में सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार हुआ। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, गेल, एशियन पेंट्स, सिप्ला और कोटक महिंद्रा बैंक में सबसे गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, आईटी, मेटल और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी हुई। जबकि बैंक, एनर्जी, इंफ्रा और फार्मा में गिरावट रही। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 0.5-0.7 फीसदी गिरकर बंद हुए।

सोमवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 81.48 अंक या 0.26% नीचे गिरकर 31561.22 पर, जबकि निफ्टी 12.30 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 9239.20 पर बंद हुआ था।

Created On :   12 May 2020 3:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story