Share Market Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 114 अंक लुढ़का, निफ्टी 23620 के नीचे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (19 मई 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 114.19 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत गिरकर 75,200.85 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.95 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,618.00 के स्तर पर बंद हुआ।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार को इसमें 18 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 96.53 प्रति अमेरिकी डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 96.37 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 96.17 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.35 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 12 कंपपियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, एससीएएल टेक, टेक महिन्द्रा, इटरनल, टीसीएस और एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
निफ्टी की कंपनियों में कोटक बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंज्यूमर और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिन्द्रा, टीएमपीवी और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 330.23 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत बढ़कर 75,645.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 80.95 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,730.90 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (18 मई 2026, सोमवार) शेयर की शरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 77.05 अंक बढ़कर 75,315.04 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 6.45 अंक की बढ़त के साथ 23,649.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   19 May 2026 3:57 PM IST












