Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 424 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23490 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (18 मई 2026, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 424.65 अंक यानि कि 0.56 प्रतिशत गिरकर 74,813.34 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 161.30 अंक यानि कि 0.68 प्रतिशत गिरकर 23,482.20 के स्तर पर खुला।
Created On :   18 May 2026 9:46 AM IST
Next Story












