बड़ा हादसा टला!: 36 हजार फीट पर इंजन में आई खराबी, अबू धाबी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को कोच्चि लौटाया

36 हजार फीट पर इंजन में आई खराबी, अबू धाबी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को कोच्चि लौटाया
कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में 36 हजार फीट की ऊंचाई पर इंजन में तेल की कमी सामने आई। विमान सुरक्षित कोच्चि लौटा।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। कोच्चि से अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 ने सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी। उड़ान के करीब 50 मिनट बाद विमान में तकनीकी दिक्कत का पता चला। उस समय विमान करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था। पायलट और को-पायलट ने इंजन नंबर-1 में तेल की मात्रा तेजी से कम होती देखी। इसके बाद उन्होंने हालात को समझने के लिए जरूरी जांच शुरू की। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आगे की उड़ान को लेकर फैसला लिया गया।

इंजन बंद कर विमान को वापस लाया गया

तेल की मात्रा लगातार कम होने के साथ इंजन का ऑयल प्रेशर भी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। क्रू ने FORDEC प्रक्रिया के तहत सभी विकल्पों पर विचार किया। इसके बाद अबू धाबी जाने के बजाय वापस कोच्चि लौटने का फैसला हुआ। सुरक्षा के लिए इंजन नंबर-1 को बंद कर दिया गया। विमान ने कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के वापस पहुंचने के बाद सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित हो गई।

Created On :   7 Sept 2026 1:21 PM IST

Tags

Next Story