पिज्जा डिलीवरी बॉय न्यूज: 13 साल पहले बेहतर जिंदगी के लिए गया था अमेरिका, अब परिवार के सामने लौटी गुरदीप की लाश

13 साल पहले बेहतर जिंदगी के लिए गया था अमेरिका, अब परिवार के सामने लौटी गुरदीप की लाश
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के न्यूयॉर्क शहर से भारत के लिए एक दर्दनाक खबर सामने आई है। इस शहर में पंजाब के कपूरथला जिले के रहने वाले गुरदीप सिंह को गोली मार दी गई है।

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के न्यूयॉर्क शहर से भारत के लिए एक दर्दनाक खबर सामने आई है। इस शहर में पंजाब के कपूरथला जिले के रहने वाले गुरदीप सिंह को गोली मार दी गई है। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय गुरदीप न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। घटना के दौरान वह पिज्जा पहुंचाने के लिए निकला था। इसी समय एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी।

अमेरिका जाने के लिए लिया भारी कर्जा?

मृतक के परिजनों का कहना है कि गुरदीप करीब 13 साल पहले अमेरिका रहने के लिए गया था। इसके लिए उसने भारी कर्ज लिया था। उन्होंने बताया कि उसका सपना था कि वह बेहतर कमाई कर सके। इसके जरिए वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहता था। लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। परिवार के अनुसार, उसने काफी लंबे समय तक संघर्ष किया। वह दिन-रात काम करने में लगा रहता था।

गुरदीप से लूट का दावा

परिवार के मुताबिक, न्यूयॉर्क के रिचमंड स्ट्रीट क्षेत्र में गुरदीप पिज्जा घर-घर पहुंचाने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ लूट की कोशिश की गई और इसी के चलते एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। हालांकि, इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

कब मारी गई गोली?

एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि ईस्ट न्यूयॉर्क में स्थित स्टेनली एवेन्यू के पास गुरदीप को गोली मारी गई है। यह मामला शुक्रवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्हें गुरदीप सीने में गोली लगी हुई हालत में मिला था। गुरदीप को पैरामेडिक्स ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं।

Created On :   23 Aug 2026 6:40 PM IST

Tags

Next Story