UP Election: यूपी में होगा नया गठबंधन? AAP और सपा के एकसाथ आने की संभावना, संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही हलचल बढ़ी हुई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। यह बैठक सपा के दफ्तर में हुई है और दोनों नेताओं के बीच लगभग 1 बजे बातचीत हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ने यूपी की राजनीति और आने वाले चुनाव की चर्चा की है। सपा और आम आदमी पार्टी के बीच साथ चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा तेज होने की खबर है। दोनों पार्टियों ने अभी गठबंधन या सीटों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं।
अखिलेश और संजय सिंह की मुलाकात
संजय सिंह लखनऊ में सपा के मुख्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई है। इसके साथ ही दोनों पार्टियों के साथ आने की संभावना पर भी बात होने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा तेज होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी यूपी में 15 से 20 सीटों की मांग कर सकती है। लेकिन अभी इस बारे में कोई भी पक्की घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़े -ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में जीता मुकाबला, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से दी मात, स्टार्क ने झटके 10 विकेट
गठबंधन को लेकर क्या है स्थिति?
संजय सिंह और अखिलेश यादव की बैठक के बाद यूपी की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। साल 2027 के चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है और अगर दोनों पार्टियां साथ आती हैं तो सीटों का बंटवारा एक बड़ा मुद्दा हो सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि सपा और आप के बीच गठबंधन होगा या नहीं। दोनों दलों की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़े -मार्केट आउटलुक फेड चेयर स्पीच, अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक डेटा से तय होगी बाजार की चाल
शिक्षा व्यवस्था पर संजय सिंह के सवाल
अखिलेश यादव से मिलने के बाद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जौनपुर के पांच स्कूलों को लेकर दावा किया है कि ये स्कूल खाली हैं या उनका पता नहीं मिल रहा है। संजय सिंह ने इनमें से एक स्कूल खोजकर दिखाने की चुनौती भी दी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्कूल खोजकर लाएगा, उसे वह अपनी तनख्वाह से एक लाख रुपए देंगे।
Created On :   23 Aug 2026 5:48 PM IST












