Nitesh Rane controversial statement: नितेश राणे ने दिया विवादित बयान, कहा- 'आई लव मोहम्मद' से नहीं 'आई लव महादेव' से चलेगी मुंबई

नितेश राणे ने दिया विवादित बयान, कहा- आई लव मोहम्मद से नहीं आई लव महादेव से चलेगी मुंबई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मुंबई के अंधेरी में 23 अगस्त (रविवार) को एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई 'आई लव मोहम्मद' से नहीं 'आई लव महादेव' से चलेगी। इसके बाद राणे ने कहा कि कुछ साल पहले कांवण यात्रा छोटे स्तर पर निकाली जाती थी। लेकिन हिंदू रक्षक सेना ने इसे भव्य रूप से आयोजित करने का फैसला लिया है।

राणे ने कहा हिंदुओं का हर त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जाना चाहिए। “यह हिंदुत्ववादी विचारों वाली सरकार है। हम यहां त्योहार नहीं मनाएंगे तो क्या पाकिस्तान में जाकर मनाएंगे?” उन्होंने आगे कहा कि आज सभी भगवाधारी सत्ता और मंत्रालय में बैठे हैं। मुंबई में ‘I LOVE मोहम्मद’ नहीं, बल्कि ‘I LOVE महादेव’ ही चलेगा।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''अंधेरी में हिंदू रक्षक सेना की ओर से आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल होकर मैंने भगवान महादेव के दर्शन किए। अंधेरी के शेर-ए-पंजाब होटल से शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा पूरी श्रद्धा और भक्ति के माहौल में बाबुलनाथ मंदिर में संपन्न होगी।'' उन्होंने कुछ दिन पहले अमीर खान की शादी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने आमिर खान को 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' बताते हुए कहा कि जो भी सनातन को मिटाने की बात कहेगा वह मिट्टी मे मिल जाएगा।

Created On :   23 Aug 2026 11:01 PM IST

Tags

Next Story