UP News: अजय राय ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन, चढ़ावा चोरी का जिक्र कर सरकार पर जमकर बरसे

अजय राय ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन, चढ़ावा चोरी का जिक्र कर सरकार पर जमकर बरसे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार (23 अगस्त) को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन किए और हनुमान चालिसा भी पठा। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "आज पूरे देश में अत्याचार और अन्याय हो रहा है और पूरा देश हाहाकार कर रहा है. चाहे वो हमारे संत समाज के लोग हों, हमारे किसान हों, बच्चे या बच्चियां हों। आम आदमी को बीजेपी ने परेशान कर दिया है. बीजेपी की सरकारों ने पूरे देश को तबाह और बर्बाद कर दिया है।'' अजय राय ने कहा, ''जब ये भगवान राम के दरबार में चढ़ाए गए चढ़ावे को चुरा लिया। आज हमने हनुमान चालीसा का पाठ किया और हनुमान जी से प्रार्थना की कि आज जो ये चढ़ावा चोर हैं जिन्होंने भगवान का पैसा चुराया है, उनको सद्बुद्धि दें।''

उन्होंने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और वे जेल भेजा जाए। उन्होंने आगे कहा, ''दिल्ली में बैठकर बीजेपी के लोग जो पूरी चीजों को चला रहे हैं, यहां पर जो इन्होंने तंत्र फैलाकर रखा है। इन्होंने जो ट्रस्ट बनाया है, उसमें सारे लोगों चोर है। दिल्ली बैठे लोगों से लेकर RSS चीफ मोहन भागवत तक सभी इसमें लिप्त हैं।''

Created On :   24 Aug 2026 12:13 AM IST

Tags

Next Story