Giriraj Singh: वंदे मातरम् के पहले दो छंद गायन को लेकर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा, सोए हुए को जगाया जाता है जगे हुए को नहीं

डिजिटल डेस्क, पटना। कांग्रेस के वंदे मातरम् के पहले दो छंद गायन को लेकर घमासान मचा हुआ है। सत्तापक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाकर टिप्पणियां कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा "सोए हुए को जगाया जाता है, जगे हुए को नहीं जगाया जाता। 'वंदे मातरम्' 1937 में वोट की खातिर जिन्ना के दवाब में बदला गया।"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की विरासत के साथ देश का विकास करते हैं. उन्होंने कहा 'वंदे मातरम्' में दो छंद नहीं बल्कि छह के छह छंद होंगे। क्योंकि भारत की पहचान बिना सनातन के नहीं हो सकती।" उन्होंने आगे बताया कि उसमें और है क्या? "इसमें भारत की अस्मिता, सनातन की अस्मिता है।"
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है, "कांग्रेस की दिक्कत है कि वोट कहीं भटक न जाएं। उस वोट के सौदागर कई लोग हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाला है। दोनों में संबंध रहेगा या नहीं रहेगा। दोनों मुस्लिम वोट के लिए हैं। यही एक दिक्कत है। इसी को डायवर्ट करने के लिए 'वंदे मातरम्' का विरोध कांग्रेस को महंगा पड़ेगा।" वंदे मातरम्' के मुद्दे को डायवर्ट करने के लिए राहुल गांधी ने नोटंकी की और कह रहे हैं कि मैंने तो देश के लिए की। उन्होंने कहा, जब पहले से ही वहां सब कुछ हो रहा था।
महाराष्ट्र के ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए सरकार ने मराठी बोलता अनिवार्य कर दिया है। इस पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं। मैं इसका पक्षधर हूं। जो जिस राज्य में रहे वह वहां की भाषा सीखे। सरकार से भी कहूंगा समय बढ़ा दिया जाए।
Created On :   24 Aug 2026 1:08 AM IST












