Aus Vs BAN 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में जीता मुकाबला, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से दी मात, स्टार्क ने झटके 10 विकेट

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने मैकॉय में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हरा दिया। इसके साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर पर रही। डॉर्विन मं खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान बांग्लादेश ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार वापसी की और बड़ी जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए। स्टार्क ने पहली पारी में 6 और दूसरी में 4 विकेट झटके। यह उनके करियर में चौथी बार हुआ जब उन्होंने मैच में 10 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़े -डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की हार से भारतीय टीम को राहत, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम
मैच की बात करें तो टॉस हारकर बांग्लादेश पहले बैटिंग करने उतरा। उसकी पहली पारी केवल 64 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 210 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 146 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम केवल 95 रन पर सिमट गई।
आस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क के अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 6 विकेट झटके। वहीं बैटिंग में कैमरून ग्रीन ने 67 और स्टीव स्मिथ ने 42 रन बनाए। बात करें बांग्लादेश की तो दोनों ही पारियों में उसकी बल्लेबाजी खराब रही। टीम का कोई भी बैटर दोनों पारियों को मिलाकर भी 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम की ओर से नजमुल हुसैन शांतों ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़े -श्रीलंका से टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय स्पिनर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जीत चुके हैं 3 आईपीएल खिताब
बांग्लादेश का रैंकिंग में बड़ा उछाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद बांग्लादेश की टेस्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। टीम 9वें से 6वें स्थान पर पहुंच गई है। यह उसका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। वहीं बात करें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तो 6 मैचों में 3 जीत, 2 हार और एक ड्रॉ के साथ बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। उसके 55.56% पॉइंट परसेटेंज है। भारतीय टीम बांग्लादेश के बाद पांचवे स्थान पर है, उसके 10 मैचों में 5 जीत, 4 हार और एक ड्रॉ के साथ 53.33% पॉइंट परसेटेंज हैं।
Created On :   23 Aug 2026 4:21 PM IST



