Rishabh Pant Injury Update: क्या दूसरे दिन बैटिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर बैटिंग कोच ने दिया बड़ा अपडेट

क्या दूसरे दिन बैटिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर बैटिंग कोच ने दिया बड़ा अपडेट
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय विकेटकीपर/बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट लग गई थी। उनकी चोट इतनी सीरियस थी कि उन्हें 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड होना पड़ा था।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय विकेटकीपर/बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट लग गई थी। उनकी चोट इतनी सीरियस थी कि उन्हें 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड होना पड़ा था। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वे अगल दिन यानि मंगलवार को बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरेंगे? इस सवाल का जवाब टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया है।

हाथ में लगी थी चोट

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन का तीसरा सेशन जारी था। टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 207 रन बना लिए थे। 58वें ओवर में पंत को श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद हाथ में लग गई थी। इसके बाद पंत काफी दर्द में दिखाई दिए थे। फिजियो मैदान पर आए, लेकिन पंत को दर्द में राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

क्या बोले बैटिंग कोच?

मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सितांशु कोटक ने कहा, "ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए ठीक होंगे।" कोटक की इस बात से साफ हो गया कि पंत कल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आएंगे। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसके बारे में कोटक ने कुछ भी नहीं बताया। लेकिन, बीसीसीआई की तरफ से पंत को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं शेयर किया गया है।

वहीं मैच के पहले दिन की बात करें तो यह टीम इंडिया के नाम रहा। मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्टम्प तक टीम ने 5 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं। सारांश जैन 4 और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 117 रन की धमाकेदार पारी खेली। यह उनका इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले गॉल टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 167 रन बनाए थे। उनके अलावा कप्तान गिल ने 50, जायसवाल ने 45 और जडेजा ने 43 रन की पारी खेली।

Created On :   23 Aug 2026 11:04 PM IST

Tags

Next Story