IND vs SL 2nd Test: दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू, शुभमन गिल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद, जानें पहले सेशन में क्या कुछ हुआ

दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू, शुभमन गिल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद, जानें पहले सेशन में क्या कुछ हुआ
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से शुरू हो गया है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से शुरू हो गया है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को खिलाया जा रहा है भारत की पहली पारी जारी है। और दूसरे सेशन का मैच शुरु हो गया है। 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका मारा। इसी के साथ भारत का स्कोर 100 पार हो गया है। 30 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 105/2।

जानें पहले सेशन में क्या कुछ हुआ

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दिलाई, 10 ओवरों तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। लेकिन 11वें ओवर में राहुल की पारी समाप्त हुई, उन्हें लाहिरू कुमारा ने कैच आउट कराया। राहुल ने 33 गेंदों में 18 रन बनाए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी को तेज किया, उन्होंने 17वें ओवर में 3 चौके जड़े लेकिन इसी ओवर में अपना विकेट भी गंवा बैठे। वह अपने अर्धशतक से चूक गए, उन्हें असीथा फर्नांडो ने बोल्ड किया। जायसवाल ने 9 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। इसके बाद शुभमन गिल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और पहले सेशन में तीसरा विकेट नहीं गिरने दिया। पडिक्कल ने 13 और गिल ने 11 रन बनाए पहले सेशन में 25 ओवरों का खेल हुआ, जिसमे भारत ने 2 विकेट खोकर 88 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल, देवदत्त पड़िक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जाडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका की प्लेइंग 11: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, पसिंदु सूर्यबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, असिता फ़र्नांडो, लाहिरु कुमारा.

Created On :   23 Aug 2026 2:06 PM IST

Tags

Next Story