WTC 2025-27: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे देखें सूची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले मुकाबले में भारत ने विपक्षी टीम को हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, सीरीज का दूसरा व आखिरी मुकाबला 23 अगस्त (रविवार) से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का चक्र 20 जून 2025 से जारी है, और इसका फाइनल मुकाबला जून 2027 में खेला जाएगा। इसी बीच आइए आपको बताते हैं उन टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस लीग स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
मैजूदा WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
शुभमन गिल
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 9 मैचों में खेली 16 पारियों में 974 रन बनाए हैं। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरी टेस्ट सीरीज में 26 रन और बना लेते हैं तो वह 1000 रन पूरे कर लेंगे। गिल अब तक 5 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं।
केएल राहुल
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने जिन्होंने 10 टेस्ट में खेली 19 पारियों में 913 रन बनाए हैं। राहुल भी श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक शानदार पारी खेलकर 1000 रन पूरे कर सकते हैं। वह अब तक 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। ऑलराउंडर खिलाडी ने जारी चक्र में खेली 17 पारियों में 747 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल है।
यशस्वी जायसवाल
इस सूची में 4थे स्थान पर हैं यशस्वी जायसवाल। उन्होंने 19 पारियों में 745 रन बनाए हैं। जायसवाल ने 3 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं।
ऋषभ पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 13 पारियों में 633 रन बनाए हैं। इतने रन बनाने में पंत ने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत को 18 टेस्ट मैच खेलने हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 11वां टेस्ट मैच होगा। यानी भारतीय टीम 18 में से 10 मैच खेल चुकी है। अभी तक हुए 10 टेस्ट में से भारत ने 5 जीते हैं और 4 में हार मिली है। 1 मैच ड्रा रहा है।
Created On :   22 Aug 2026 6:50 PM IST




