IND Vs AFG T20 Series Schedule: बदला भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल! नई तारीख पर आया बड़ा अपडेट

बदला भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल! नई तारीख पर आया बड़ा अपडेट
भारत और अफगानिस्तान के बीच इसी साल सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने इसी महीने 12 तारीख को सीरीज का शेड्यूल जारी किया था।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच इसी साल सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने इसी महीने 12 तारीख को सीरीज का शेड्यूल जारी किया था। इस ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, सीरीज के तीन मैच 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने वाले हैं। लेकिन, अब सीरीज के शेड्यूल में बदलाव की खबर सामने आई है। आइए जानते हैं अब नए अपडेट के मुताबिक मैच किस-किस तारीख को खेले जाएंगे।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से तारीखों में बदलाव का अनुरोध किया है। शेड्यूल के मुताबिक सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज भले ही भारत में खेली जाएगी, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है।

अफगान क्रिकेट बोर्ड की क्या है मांग?

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इच्छा है कि सीरीज को समय से थोड़ा पहले शिफ्ट किया जाए। इसके मुताबिक 14 सितंबर को भी एक मैच की मांग की गई है, जिस दिन गणेश चतुर्थी को सेलिब्रेट किया जाएगा। बोर्ड की ओर से शेड्यूल को 13, 15 और 17 सितंबर की जगह 11, 13 और 14 सितंबर में शिफ्ट करने की मांग की गई है। हालांकि अभी शेड्यूल में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCI) के पास भी अभी बदलाव को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी। टेस्ट में टीम इंडिया ने पारी और 300 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं वनडे सीरीज में भी भारत का दबदबा देखने को मिला था। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 7 विकेट से और लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में 170 से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। इसके बाद चेन्नई में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में मेन इन ब्लू ने 9 विकेट से जीत अपने नाम की। इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

Created On :   21 Aug 2026 6:04 PM IST

Tags

Next Story