SL Vs IND 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड

कोलंबो में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अभी 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला रविवार, 23 अगस्त से खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अभी 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला रविवार, 23 अगस्त से खेला जाएगा। कोलंबों के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाना चाहेगी। मेजबान श्रीलंका ने इस मुकाबले के लिए टीम में अहम बदलाव किए हैं। टीम मैनेजमेंट ने इंजरी से जूझ रहे मेंडिस और चांदीमल की जगह कामिल मिशारा और सहान अराच्चिगे को शामिल किया है। वहीं दूसरी तरफ पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की बात करें भारतीय टीम ने इससे पहले यहां 9 टेस्ट मैच खेले हैं। आइए जानते हैं टीम इंडिया का टेस्ट में SSC ग्राउंड पर कैसा रिकॉर्ड रहा है?

आखिरी बार टीम इंडिया ने दर्ज की थी जीत

भारतीय टीम ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर अभी तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 3 मुकाबलों में जीत और दो में हार मिली है। बाकी के 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

बीते दो मैचों की बात करें तो भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया था। अंतिम बार टीम इंडिया ने यहां 2017 में टेस्ट मैच खेला था। तब टीम इंडिया ने पारी और 53 रन से जीत दर्ज की थी। उससे पहले 2015 में श्रीलंका को भारत ने 117 रन से हराया था। वहीं, श्रीलंका ने भारत को इस मैदान पर आखिरी बार साल 2008 में हराया था। तब मेजबान टीम ने भारत पर पारी और 239 रन से जीत दर्ज की थी। इसके आलावा 2001 में श्रीलंकाई टीम ने टीम इंडिया पर जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, गुरनूर बरार।

श्रीलंका - लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो।

Created On :   21 Aug 2026 4:22 PM IST

Tags

Next Story