IND vs SL: गॉल में टीम इंडिया की जीत लगभग तय, टेस्ट मैच जीतने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंचेगा भारत?

गॉल में टीम इंडिया की जीत लगभग तय, टेस्ट मैच जीतने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंचेगा भारत?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है जहां वह 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। दोनों के बीच गॉल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया की जीत लगभग तय है क्योंकि 5वें दिन श्रीलंका को जीतने के लिए 288 रन और बनाने हैं। वहीं भारत को यह टेस्ट जीतने के लिए 6 विकेट लेने हैं। आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होने वाला है। अगर यह टेस्ट मैच भारतीय टीम जीत लेती है तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंक तालिका में भारत को बड़ा फायदा होगा। क्या आपको पता है कि इस समय टीम इंडिया के पास WTC अंक तालिका में कितने अंक हैं?

WTC अंक तालिका की टॉप-9 टीमें (2025-27)

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की ताजा अंक तालिका में भारतीय टीम इस समय 5वें स्थान पर है, जहां उसका अंक प्रतिशत 48.15% (PCT) है। भारत 9 मैचों में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ 52 अंक और 48.15% पॉइंट्स परसेंटेज लेकर अंक तालिका में 5वें स्थान पर है।

पहला स्थान - ऑस्ट्रेलिया (अंक प्रतिशत: 77.78%)

दूसरा स्थान - दक्षिण अफ्रीका (अंक प्रतिशत: 75.00%)

तीसरा स्थान - न्यूजीलैंड (अंक प्रतिशत: 72.22%)

चौथा स्थान - बांग्लादेश (अंक प्रतिशत: 66.67%)

पाँचवा स्थान - भारत (अंक प्रतिशत: 48.15%)

छठा स्थान - श्रीलंका (अंक प्रतिशत: 41.67%)

सातवाँ स्थान - इंग्लैंड (अंक प्रतिशत: 24.36%)

आठवाँ स्थान - पाकिस्तान (अंक प्रतिशत: 22.22%)

नौवाँ स्थान - वेस्टइंडीज (अंक प्रतिशत: 20.83%)

अगर श्रीलंका के खिलाफ जीतती है तो इंडिया के पास 12 अतिरिक्त अंक जुड़ जाएंगे और कुल अंक 64 हो जाएंगे। जीत प्रतिशत उछलकर सीधे 53.33% हो जाएगा। गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद ऐसे ही हो जाएगी WTC अंक तालिका।

Created On :   18 Aug 2026 10:53 PM IST

Tags

Next Story