IND VS SL Test Series: टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने क्रिकेटर ऋषभ पंत, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने गॉल टेस्ट मैच में 2 छक्के लगाते ही टेस्ट में 100 सिक्स पूरे कर लिए हैं, वो ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने सबसे तेजी से छक्कों का शतक लगाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' भी बना दिया है। अब तक सिर्फ 4 भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर पाए हैं।
Maximum number 1⃣0⃣0⃣ in Test Cricket for Rishabh Pant! 💥
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
He becomes the first #TeamIndia batter to reach that special milestone in men's cricket 🫡🫡
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/24yVuJ7FzX
100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय पंत
भारत ने 1932 में अपना सबसे पहला टेस्ट मैच खेला था। 94 साल में कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस फॉर्मेट में 100 छक्के नहीं लगा पाया था, ऋषभ पंत ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने हैं। वीरेंदर सहवाग ने 91 विकेट और रोहित शर्मा 88 सिक्स तक पहुंचे थे और रवींद्र जडेजा ने भी अपने टेस्ट करियर में अब तक 82 सिक्स लगा लिए हैं।
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
100 सिक्स - ऋषभ पंत
91 सिक्स - वीरेंदर सहवाग
88 सिक्स - रोहित शर्मा
82 सिक्स - रवींद्र जडेजा
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा तेजस्विन शंकर और दिव्या देशमुख सहित 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 3 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य सम्मान
सबसे तेज 100 छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऋषभ पंत ने सिर्फ टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय होने का रिकॉर्ड नहीं बनाया है, बल्कि वो टेस्ट में सबसे तेज छक्कों का शतक पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने यह कारनामा 4918 गेंदों में पूरा किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने 6578 गेंद खेलकर 100 छक्के पूरे किए थे।
4918 गेंद - ऋषभ पंत
6578 गेंद - एडम गिलक्रिस्ट
9042 गेंद - बेन स्टोक्स
9756 गेंद - ब्रेंडन मैक्कुलम
Created On :   18 Aug 2026 3:13 PM IST












