- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ रोमांचक...
रीवा न्यूज: फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ रोमांचक मुकाबला

डिजिटल डेस्क रीवा.जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में खेली जा रही सेवन ए साइट फुटबॉल प्रतियोगिता में आज तीन मैच खेले गए .पहला मैच स्पोर्ट्स कंपलेक्स विरुद्ध पुलिस बॉयज के बीच खेला गया है
जिसमें स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 3-0 गोल से विजय हुई. दूसरा मैच फ्रेंड्स क्लब विरुद्ध व्हाइट टाइगर गोविंदगढ़ के बीच खेला गया जिसमें फ्रेंड्स क्लब बिछिया 4-0 गोल से विजय हुई. तीसरा मैच एस ए एफ जूनियर टीम विरुद्ध रेलवे क्लब बांस के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों 1-1 गोल की बराबरी पर रही .मैच ड्रा रहा.
आज के मैच मे मुख्य अतिथि के रूप में टेबल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी अशद खान उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.अध्यक्षता सिविल सर्विसेज के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहन लाल शुक्ला
ने किया.विशिष्ट के रूप में वीरेंद्र मिश्रा एवं मीन थापा मौजूद रहे.
रेफरी की भूमिका में तुषार छेत्री, पायल गौतम, अभिषेक सिंह, रहे. इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ सचिव मोहम्मद कासिम खान, सुशील बहरोलिया, छोटे खान, सोमेश तिवारी, सचिन सिंह, आदि सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद रहे!
Created On :   17 Aug 2026 3:06 PM IST












