- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- राष्ट्र की एकता और अखंडता का लिया...
रीवा न्यूज: राष्ट्र की एकता और अखंडता का लिया संकल्प

डिजिटल डेस्क रीवा.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से ओत-प्रोत अखंड भारत अभियान एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा जिम्मेदार नागरिकता के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान परिसर के प्रथम सेमेस्टर के छात्र अभय चौरसिया ने तिरंगा यात्रा के ऐतिहासिक महत्व और इसके गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एडजंक्ट प्रो.जयराम शुक्ला ने भारत के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के विभिन्न ऐतिहासिक पक्षों पर प्रकाश डाला। निदेशक डॉ. सतेंद्र डहेरिया ने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आज फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाएं सामाजिक सौहार्द एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती हैं। कार्यक्रम में डॉ.दिव्य शंकर मिश्रा, डॉ.वंदना तिवारी, अंबुज मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी, तरुण त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
Created On :   14 Aug 2026 5:47 PM IST












