Rewa news: पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में गंभीर आरोप

पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में गंभीर आरोप
पत्नी का आरोप : पति ने घर में कैद कर लगाई आग

डिजिटल न्यूज़ रीवा

पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में गंभीर आरोप सामने आए हैं। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसे जिंदा जलाने के लिए पति ने घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि वह समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल हो गई।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेकहा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह हुई इस घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट कर रहा है। पूर्व में थाने में शिकायत भी कराई है। आरोप है कि गुरुवार की सुबह पति घर आया और मारपीट करने लगा। इसके बाद कमरे में बंद कर घर में आग लगा दी। इस दौरान उसने लोगों को फोन लगाया और किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल पाई। यदि समय रहते वह बाहर न निकल पाती तो कमरे के अंदर ही जिंदा जल जाती। आग से गृहस्थी का सारा सामान जल गया है।

उधर, पति ने इस आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इसका विरोध किया तो वह विवाद करने लगी। इतना ही नहीं, वह मारपीट पर उतारू हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   14 Aug 2026 1:13 PM IST

Tags

Next Story