रीवा न्यूज: उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ किया विशेष मध्यान्ह भोज

उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ किया विशेष मध्यान्ह भोज
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि तिरंगा हम सबके आन-बान और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है


डिजिटल डेस्क रीवा.स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज शासकीय विद्यालय सिलपरा में आयोजित किया गया। विशेष मध्यान्ह भोज में विद्यार्थियों के साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरण सिंह, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनधि शामिल हुए।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि तिरंगा हम सबके आन-बान और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर हम सब शहीदों को नमन करें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि इसमें युवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलपरा में माध्यमिक शाला को हाईस्कूल और उसके बाद हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नत किया गया है। जिससे आसपास के विद्यार्थियों विशेषकर बेटियों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। स्कूल के नए भवन के निर्माण में जो कमियाँ हैं उन्हें शीघ्र पूरा कराकर नया भवन लोकार्पित किया जाएगा, जिससे बच्चों को पढ़ने के लिए पर्याप्त कक्षाएं मिल सकें। नए भवन तक जाने के लिए सड़क निर्माण भी कराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस में हम सब देश पर प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करें और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे रोपित करें। प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को भवन की कमियां दूर करने के निर्देश दिए।


Created On :   16 Aug 2026 12:45 PM IST

Tags

Next Story